एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पीताम्बर नाग बनाए गए केशकाल नगर पंचायत के एल्डरमैन, क्षेत्रवासियों ने दी बधाई

केशकाल -भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) कोंडागांव के जिलाध्यक्ष व लंबे समय से कांग्रेस के लिए सच्चे सिपाही के रूप में कार्य कर रहे पीताम्बर नाग को केशकाल नगर पंचायत का एल्डरमैन (नामांकित पार्षद) बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सोमवार को जारी किए गए आदेश में पीताम्बर नाग को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्षेत्र के समस्त कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने पीताम्बर नाग को शुभकामनाएं प्रेषित की है वहीं पीताम्बर ने भी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
इस विषय पर जानकारी देते हुए नवनिर्वाचित एल्डरमैन पीताम्बर नाग ने कहा कि केशकाल नगर पंचायत के नामांकित पार्षद बनाने में अपना पूरा सहयोग और आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री आदरणीय भूपेश बघेल जी, पीसीसी अध्यक्ष आदरणीय मोहन मरकाम जी, श्री शिवकुमार डहरिया जी कैबनेट मंत्री नगरी निकाय, श्रीमति फूलोदेवी नेताम जी प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस एवं राज्यसभा सांसद , आदरणीय श्री कावासी लखमा जी प्रभारी मंत्री कोण्डागाँव, आदरणीय रवि घोष चाचा जी महामंत्री छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी (प्रशासन), मनीष श्रीवास्तव चाचा जी प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़, सम्माननीय आमीन मेमन चाचा जी प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी, आदरणीय श्री संतराम नेताम जी विधायक केशकाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश नेताम, जनपद पंचायत के अध्यक्ष महेंद्र नेताम, रोशन जमीर खान जी अध्यक्ष नगर पंचायत केशकाल को मैं दिल से आभार करता हूं। आप सभी ने मुझ पर भरोसा करके नामांकित पार्षद (एल्डरमैन) बनाकर अपना आशीर्वाद दिया है उसके लिए मैं हमेशा आप लोगों का आभारी रहूंगा। खासकर मेरे बॉस मेरे गुरुदेव आदरणीय काकाश्री अमीन मेमन जी को दिल से बार-बार धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने हमेशा मेरे ऊपर अपना आशीर्वाद और प्यार बनाए रखें है । और आप सभी बंधुओं को भी दिल से धन्यवाद जिन्होंने हमेशा मेरे ऊपर अपना आशीर्वाद एवं प्यार बनाए रखा और आप सभी ने जो बधाई मेरे को कॉल और msg के माध्यम से दिए हैं उनके लिए तहे दिल से धन्यवाद ।
पवन नाग की रिपोर्ट…..




