राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए 8 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

रायगढ़, 28 अगस्त2021/ राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2021 हेतु योग्य बालक/बालिकाओं से 8 अक्टूबर 2021 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, मिनी स्टेडियम रायगढ़ में आवेदन आमंत्रित किया गया है।
राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2021 हेतु बालक/बालिका द्वारा अपनी जान की परवाह किये बिना, दूसरे की जान बचाने हेतु वीरता का किया गया कार्य, उक्त घटना दिनांक को बालक/बालिका की आयु 6 वर्ष से कम व 18 वर्ष से अधिक न हो, शौर्य कार्य की अवधि-1 जुलाई 2020 से 30 सितम्बर 2021 के मध्य होनी चाहिए।
राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए संलग्न दस्तावेजों में घटना की एफआईआर अथवा पुलिस डायरी, समाचार पत्रों की कतरने जो इस संबंध में प्रकाशित हुआ हो, उक्त घटना क्रम का कम से कम 250 शब्दों में घटना का विस्तृत विवरण सत्यापित प्रति सहित, जन्म संबंधी प्रमाण-पत्र एवं सभी आवश्यक दस्तावेज, 2 पासपोर्ट साइज के वर्तमान रंगीन फोटो ग्राफ्स/सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित एवं 4 अतिरिक्त पासपोर्ट साइज के फोटो, घटना का विस्तृत विवरण प्रतिवेदन-सक्षम अधिकारी द्वारा सत्यापित (प्राचार्य/प्रधान पाठक जिस स्कूल में बालक विस्तृत अध्ययनरत हो, पुलिस या अन्य विभाग), नामांकन/आवेदन 3 प्रतियों निर्धारित पत्र में संलग्न प्रारूप के अनुसार पूर्ण रूप से भरे होना चाहिए। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रायगढ़ के सूचना पटल एवं वेबसाईड www.iccw.co.in पर अवलोकन कर सकते है।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




