जिले में मनाया जा रहा शिशु संरक्षण माह

विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों को लगाये जायेंगे टीके
रायगढ़, 26 अगस्त2021/ कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी के मार्गदर्शन में 24 अगस्त से 28 सितम्बर 2021 तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विटामिन ए लक्षित खुराक 99402, विटामिन ए लेने से रतौंधी, दस्त, संक्रमण, बुखार तथा कुपोषण की संभावना कम रहती है। आईएफए सीरप लक्षित खुराक 109490 कुल 3590 सत्र के दौरान 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को फोलिक एसिड व विटामिन ए पिलाया जाएगा। इस दौरान महिला स्वास्थ्य संयोजक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की विशेष भूमिका रहेगी। छूटे हुये नियमित टीकाकरण के बच्चों को प्रतिरक्षा के लिए बीसीजी, हेपेटाइटिसबी, डीपीटी, ओपीबी, मीजल्स, रूबैला तथा पेण्टावायलेन टीके भी लगाए जायेंगे। डॉ.केशरी ने मंगलवार एवं शुक्रवार को शिशु संरक्षण माह के दौरान लक्षित हितग्राही को टीके लगाकर अभियान को सफल बनाने में शासन का सहयोग प्रदान करने हेतु आग्रह किया है।




