आज दिनांक 26/08/2021 को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय रायगढ़ में कांग्रेस सेवादल के सिपाहियों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के संस्थापक, पद्मभूषण डाक्टर नारायण सुब्बाराव हार्डीकर जी का पुण्यतिथि मनाया।




सर्व प्रथम जिला कांग्रेस कमेटी के (शहर) जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री अनिल शुक्ला जी ने हार्डीकर जी के छाया चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री श्री शाखा यादव जी ने भी उन्हें नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद समस्त कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।





इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिक निगम के एल्डर मेन द्वय श्री राजेश शुक्ला जी, श्री वसीम खान जी, कांग्रेस पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष श्री मदन महंत जी, जिला कांग्रेस सेवादल के शहर/ग्रामीण अध्यक्ष द्वय श्री शकील अहमद (मुन्ना), श्री संतोष बोहिदार जी, श्री श्याम लाल सारथी जी, श्री वकील अहमद सिद्दीकी जी, श्री संतोष कुम्हार जी, श्री मो० इब्राहिम अली जी, श्री शेखर हुसैन जी, श्री नरेन्द्र पाल सिंह जी महिला कांग्रेस सेवादल (शहर) जिला अध्यक्ष आदरणीया श्रीमती अनिता ओगरे जी, श्रीमती कृतिका मेहर जी, श्रीमती शीला साहू जी, एवं कांग्रेस सेवादल (शहर) के मिडिया प्रभारी एवं कम्युनिकेशन कोआर्डिनेटर श्री सुदेश कुमार लाला जी तथा भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सराहनीय रही।
उपरोक्त जानकारी जिला कांग्रेस सेवादल (शहर) के मिडिया प्रभारी एवं कम्युनिकेशन कोआर्डिनेटर श्री सुदेश कुमार लाला जी के द्वारा दिया गया।


Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




