शासन की योजना से श्रमिक परिवारों को मिल रही मदद

श्रमिक परिवारों को अब तक 2 करोड़ 65 लाख की दी जा चुकी है सहायता राशि
सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के तहत 87 हजार 264 एवं असंगठित सामाजिक सुरक्षा मण्डल के तहत 69 हजार 739 श्रमिकों का किया गया पंजीयन
रायगढ़, 25 अगस्त2021/ छत्तीसगढ़ में संगठित एवं असंगठित श्रमिकों के परिवारों की सहायता के लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। जिससे श्रमिकों की मृत्यु या दिव्यांगता की स्थिति में उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जा सके। इसके अंतर्गत छ.ग.भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अन्तर्गत मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना दिनांक 9 जून 2020 से संचालित है एवं असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल के अन्तर्गत असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना 09 दिसम्बर 2019 से संचालित है।
योजना की शुरुआत से आज दिनांक तक छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के तहत मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में 169 श्रमिकों को राशि 01 करोड़ 69 लाख रुपये से लाभान्वित किया गया है। साथ ही असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल के तहत असंगठित कर्मकार मृत्युध्दिव्यांग सहायता योजना में 96 श्रमिकों को 96 लाख रुपये की राशि से लाभान्वित किया गया है।
छ.ग.भवन निर्माण मण्डल के अंर्तगत पंजीकृत श्रमिक कन्हैया लाल चौहान पिता प्रेमलाल चौहान की पत्नी श्रीमती रामबाई चौहान ग्राम-चारभाठा तह.खरसिया जिला रायगढ़ को उनके पति की मृत्यु होने पर मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत राशि 01 लाख की सहायता राशि प्रदाय की गई है। उनकी पत्नी श्रीमती रामबाई ने बताया कि प्राप्त 01 लाख सहायता राशि से कुछ का उपयोग उन्होंने कर्ज वापसी में किया और बाकी राशि अपनी पुत्री के विवाह हेतु रखा गया है। इसी प्रकार असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के तहत पंजीकृत श्रमिक को असंगठित कर्मकार मृत्यु/दिव्यांग सहायता योजना के तहत स्व.श्रीमती संतोषी दुबे पति बिहारी दुबे निवासी जूट मिल कॉलोनी रायगढ़ के मृत्यु उपरांत प्राप्त राशि को उत्तराधिकारी बिहारी दुबे उनके पति को 01 लाख सहायता राशि प्रदाय की गई उनके द्वारा बताया गया कि उक्त राशि का उपयोग उन्होंने अपने कर्ज वापसी में किया गया एवं शेष राषि खाते में जमा है।
उल्लेखनीय है कि श्रम विभाग रायगढ़ में निर्माणी श्रमिकों का छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल एवं असंगठित श्रमिकों का असंगठित सामाजिक सुरक्षा मंडल के तहत पंजीयन किया जाता है। छ.ग.भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के तहत 87 हजार 264 श्रमिकों का एवं असंगठित सामाजिक सुरक्षा मण्डल के तहत 69 हजार 739 श्रमिकों का पंजीयन किया गया है। पंजीकृत श्रमिकों को सामान्य मृत्यु/दुर्घटना में मृत्यु होने पर राशि एक लाख अनुग्रह सहायता राशि दिये जाने का प्रावधान है। उक्त योजना के लिए श्रम विभाग की वेबसाईट www.cglabour.nic.in के अंतर्गत किसी भी च्वाईस सेंटर से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।