जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को पांच पांडव की जरूरत- अमित जोगी


जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की बिलासपुर जिला स्तरीय पहली बैठक शुक्रवार की शाम मरवाही सदन में हुई।
रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की बिलासपुर जिला स्तरीय पहली बैठक शुक्रवार की शाम मरवाही सदन में हुई। बैठक में जिले से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक को पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी ने संंबोधित करते हुए कहा पार्टी को 100 कौरवों की नहीं, पांच पांडव की जरूरत है। इस दौरान बिलासपुर लोकसभा प्रभारी संतोष गुप्ता विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक का संचालन जिला जनता कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत तिवारी ने किया।
अमित जोगी ने कहा कि कौरव अब पार्टी से विदा ले चुके हैं। संगठन विस्तार के समय हमें ध्यान रखना होगा कि पार्टी में पांडवों की तरह कम ही सही पर समर्पित कार्यकर्ता हों। हमारी पार्टी अजीत जोगी के सपने “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” को सार्थक करने में पूरी ऊर्जा लगाएगी।
विक्रांत तिवारी ने बताया कि जिला स्तरीय बैठक में समन्वय समिति के सदस्यों के अतिरिक्त मस्तुरी, तखतपुर, कोटा, बिल्हा, बेलतरा एवम बिलासपुर शहर के कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में उपस्थित हुए। जिले की प्रथम बैठक में सभी कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों राष्ट्रीय दलों को आगाह किया कि जोगी कांग्रेस की संख्या देख लें। जो लोग समझते हैं कि जनता कांग्रेस खत्म हो गई है। उन्हें इस भीड़ को देखने की सख्त जरूरत है।
बैठक को प्रमुख रूप से जोगी जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू, जोगी जनता छात्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि चन्द्रवंशी, जांजगीर लोकसभा प्रभारी टिकेश प्रताप सिंह, राजनांदगांव के प्रभारी जयप्रकाश लोधी, मुंगेली जिला अध्यक्ष जसपाल छाबड़ा ने संबोधित किया।

Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




