कुछ ही देर में रायपुर पहुंचेंगे CM बघेल, एयरपोर्ट पर NSUI और कांग्रेसियों का जमावड़ा, ‘भूपेश बघेल जिंदाबाद’ के लगाए जा रहे नारे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुछ ही देर में रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. एयरपोर्ट पर NSUI और कांग्रेसियों का जमावड़ा लगा है. भारी संख्या में NSUI के कार्यकर्ता और युवा कांग्रेसी नेता एयरपोर्ट पर मौजूद हैं. हर जगह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं. विधायक विकास उपाध्याय समेत 7 अन्य विधायक भी एयरपोर्ट पर मौजूद हैं.दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने दिल्ली गए थे. जहां वायनाड सांसद राहुल गांधी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की करीबन तीन घंटे तक मीटिंग चली थी. इसके दूसरे दिन अब CM बघेल दिल्ली से वापस आ रहे हैं. इसी को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है.

मानसिंग की रिपोर्ट…..

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button