जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय रायगढ़ में जिला कांग्रेस सेवादल परिवार द्वारा भारत के महान क्रांतिकारी अमर शहीद सेवादली श्री शिवराम हरि राजगुरु जी की जन्म जयंती मनाई गई…


आज दिनांक 24/08/2021 को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय रायगढ़ में जिला कांग्रेस सेवादल परिवार द्वारा भारत के महान क्रांतिकारी अमर शहीद सेवादली श्री शिवराम हरि राजगुरु जी की जन्म जयंती मनाई।

सर्व प्रथम जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री अनिल शुक्ला जी ने शहीद राजगुरु जी के छाया चित्र में माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

तत्पश्चात बारी बारी करके सभी कांग्रेस एवं कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने भी अमर शहीद सेवादली क्रांतिकारी श्री शिवराम हरि राजगुरु जी के छाया चित्र के समक्ष उन्हें नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कांग्रेस कमेटी (शहर) जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री
अनिल शुक्ला जी ने अपने उद्बोधन में सेवादली क्रांतिकारी अमर शहीद श्री शिवराम हरि राजगुरु जी के भारत की आजादी में योगदान को स्मरण करते हुए उपस्थित लोगों को बताया।

महिला कांग्रेस (शहर)
जिलाध्यक्ष आदरणीया श्रीमती स्नेहलता शर्मा जी ने भी अपने उद्बोधन में आजादी की लड़ाई में अमर शहीद क्रांतिकारीयो के योगदान का स्मरण किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस सेवादल (ग्रामीण) जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री संतोष बोहिदार जी ने किया

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री लालजी देसाई जी, कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवादल के प्रभारी आदरणीय श्री प्रताप नारायण मिश्र जी के निर्देशानुसार तथा छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री अरुण ताम्रकार जी एवं अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री संतोष पाण्डेय जी के आदेशानुसार

कार्यक्रम का समापन कांग्रेस सेवादल (शहर) जिला अध्यक्ष श्री शकील अहमद (मुन्ना) द्वारा आभार व्यक्त कर किया गया
दोनों कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने अपने अपने उद्बोधनो में कांग्रेस सेवादल के इस कार्यक्रम की प्रसंशा की।


उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री अनिल शुक्ला जी, प्रभारी महामंत्री श्री शाखा यादव जी, श्री मदन महंत जी , श्री नन्द लाल जी, श्री जीत राम जी, श्री गोरे लाल जी, श्री बाबा ख़ान जी, श्री संतोष चौहान जी, श्री मिर्जा अहमद बेग जी, श्री शेर हाशमी (बाबू ख़ान) जी महिला कांग्रेस (शहर) जिला अध्यक्ष आदरणीया श्रीमती स्नेहलता शर्मा जी, महिला कांग्रेस सेवादल (शहर) जिला अध्यक्ष आदरणीया श्रीमती अनिता ओगरे जी, श्रीमती कृतिका मेहर जी, श्रीमती शीला साहू जी, श्रीमती लता जी, (ग्रामीण) जिला अध्यक्ष आदरणीया श्रीमती भूमिसुता चौहान जी कांग्रेस सेवादल शहर/ग्रामीण जिला अध्यक्ष द्वय श्री शकील अहमद (मुन्ना) जी, श्री संतोष बोहिदार जी,श्री वकील अहमद सिद्दीकी जी, श्री श्याम लाल सारथी जी, श्री संतोष कुम्हार जी, श्री मो० इब्राहिम अली जी, श्री नरेन्द्र पाल सिंह जी, श्री सुदेश कुमार लाला जी, एवं भारी संख्या में कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस सेवादल परिवार के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उपरोक्त प्रेस विज्ञप्ति जिला कांग्रेस सेवादल (शहर) के मिडिया प्रभारी एवं कम्युनिकेशन कोआर्डिनेटर श्री सुदेश कुमार लाला जी के द्वारा जारी किया गया।




