अस्पताल में घुसकर डॉक्टर्स और नर्स से छेड़छाड़, 6 लोग गिरफ्तार


बस्तर। अस्पताल में ड्यूटी में तैनात डॉक्टर्स और स्टाफ से बदसलूकी करने वाले 6 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज का एक मामला सामने आया है, जहां गुरुवार की शाम कुछ बदमाशों के द्वारा अस्पताल के वार्ड में घुसकर महिला डॉक्टर्स व नर्स के साथ अभद्र व्यवहार व छेड़छाड़ की गई है। मामले की शिकायत परपा थाना में भी की गई है।
गर्भवती महिला अस्पताल में भर्ती थी, जिसका सही उपचार नहीं किया जा रहा था। जिसके विरोध में 6 युवक सीधे प्रसूति वार्ड में घुस गए और स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला स्टाफ की चीख की आवाज सुन अन्य स्टाफ भी पहुंचे। इकठ्ठी होती भीड़ देखकर 6 में से 5 युवक भाग गए लेकिन एक स्टाफ के हत्थे चढ़ा और उसकी बेदम पिटाई भी की गई।
मेडिकल कॉलेज के मैटरनिटी वार्ड में कुछ लोगो द्वारा आकर ड्यूटी में तैनात डॉक्टर्स , नर्स एवम अन्य स्टाफ के साथ छेड़छाड़ कर ,गाली गलौज कर , शासकीय कार्य मे बाधा उत्पन्न किया गया। घटना पर थाना परपा में आरोपी- दीपक, सनी, गौरव एवं अन्य के विरुद्ध धारा 147, 186, 294, 354 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है।
अनुसंधान के आरोपियों की पहचान भूपेंद्र यादव पिता शम्भू यादव 25 वर्ष निवासी मोतीतालाब पारा, 02) सनी नागवानी पिता विजय नागवानी उम्र 30 वर्ष , निवासी मोती तालापारा , 03) योगेश यादव पिता अरुण यादव 25 वर्ष निवासी हिकमीपारा , 04) पवन ठाकुर पति राम ठाकुर 27 वर्ष निवासी आसना , 05 ). दीपक कावडे पिता लक्षमण कावटे 23 वर्ष, निवासी गुरु गोविंद सिंह वार्ड, 06). गौरव कुमार पिता निवासी बासुदेव उम्र 25 वर्ष निवासी शांति नगर वार्ड के रूप में की गई है।
मामले में संदेहियों द्वारा धारा सदर का अपराध घटना कारित करना पाए जाने से उक्त 6 नफर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाकर रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया है। मामला थाना परपा के अंतर्गत विवेचनाधीन है मामले में निष्पक्ष और विधिसंगत तौर पर कार्यवाही की जा रही है।
बस्तर से पवन नाग की रिपोर्ट….
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




