जिले के समस्त आईटीआई में होगी सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति

रजिस्टर्ड सुरक्षा एजेंसी 31 अगस्त कर सकते प्रस्ताव आमंत्रित
रायगढ़, 19 अगस्त2021/ रायगढ़ जिला अंतर्गत समस्त शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में सुरक्षा व्यवस्था हेतु शासन द्वारा पुलिस हेडक्वार्टर से रजिस्टर्ड सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति किया जाना है। शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार चाही गई आवश्यक शर्तो को पूर्ण करने वाले एवं पुलिस हेडक्वार्टर से रजिस्टर्ड सुरक्षा एजेंसी अपना प्रस्ताव 31 अगस्त 2021 तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण रायगढ़ में प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क कर सकते है।





