जिला रायगढ़ अंतर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में संविदा नियुक्ति की चयन सूची जारी

रायगढ़, 16 अगस्त 2021/ जिला रायगढ़ अंतर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों हेतु गत माह जुलाई एवं अगस्त में व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक पद पर संविदा भर्ती हेतु साक्षात्कार किया गया था। साक्षात्कार पश्चात विभिन्न विषयों के रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को डाक के माध्यम से संविदा नियुक्ति आदेश की प्रति भेजी गई है। आदेशानुसार चयनित अभ्यर्थियों को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति प्राप्त कर 23 अगस्त 2021 तक संबंधित संस्था में कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। कार्यभार ग्रहण के समय परीक्षण हेतु मूल दस्तावेज साथ में लाने को कहा गया है।
संविदा नियुक्ति के विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों में श्री उमेश कुमार पटेल व्याख्याता भौतिकी प्राविधिक, श्री परख दास साहू व्याख्याता भौतिकी, स्नेहलता तिग्गा व्याख्याता रसायन, वर्षा प्रिया खलखो व्याख्याता वाणिज्य प्रावधिक, रश्मि रायसागर व्याख्याता सामाजिक विज्ञान, नित्यानंद मालाकार व्याख्याता सामाजिक विज्ञान प्राविधिक, आशीष बक्श व्याख्याता सामाजिक विज्ञान, रेखा प्रधान व्याख्याता सामाजिक विज्ञान, ढालेश्वरी देहरी व्याख्याता सामाजिक विज्ञान, श्री संजय कुमार सोनी शिक्षक गणित, श्री बृजेश सिंह राज शिक्षक अंग्रेजी, सौम्या तिवारी शिक्षक सामाजिक विज्ञान, शिखर तिवारी शिक्षक सामाजिक विज्ञान प्राविधिक, उनीत राम साहू शिक्षक सामाजिक विज्ञान, ईश्वर प्रसाद यादव शिक्षक सामाजिक विज्ञान, अर्चना भगत सहायक शिक्षक विज्ञान, डिगेश्वर मुटकिया सहायक शिक्षक कला, आयलीन ए खलको सहायक शिक्षक कला, शशि पास्कली कुजूर सहायक शिक्षक कला, परा तिवारी सहायक शिक्षक कला शामिल है।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




