शर्मनाक! स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर महोदय ने उल्टा फहरा दिया झंडा, वायरल हुआ वीडियो

औरेया: देशभर में आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस अवसर पर देशभर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सलामी दी गई। लेकिन इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के एक जिले के कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर महोदय ने उल्टा तिरंगा फहाराया गया। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कलेक्टर सुनील वर्मा ने गलती से कलेक्टर कार्यालय में उल्टा तिरंगा फहरा दिए। वायरल वीडियो में जिस तिरंगे को कलेक्टर सुनील वर्मा सलामी दे रहे हैं वो उल्टा है, तिरंगे में हरे रंग की पट्टी ऊपर है। जबकि सीधे झंडे में सबसे ऊपर केसरिया रंग होता है। ध्वजारोहण के समय न तो डीएम और न किसी अन्य ने इस पर ध्यान दिया।