दिव्यांग परेश खडिय़ा को मिला मोटराइज्ड ट्राइसायकिल

रायगढ़, 15 अगस्त 2021/ कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे के निर्देशन एवं रायगढ़ विधायक श्री प्रकाश नायक की अनुशंसा पर रायगढ़ जिले के बरमकेला विकास खंड निवासी दिव्यांग श्री परेश खडिय़ा को आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाधारहित आवागमन के लिए मोटराइज्ड ट्राइसायकिल प्रदान की गई। इस अवसर पर एसडीएम रायगढ़ श्री युगल किशोर उर्वशा, तहसीलदार श्री विक्रांत राठौर, नायब तहसीलदार उपसंचालक समाज कल्याण श्री जे.एल.जांगड़े, नायब तहसीलदार सुश्री श्रुति शर्मा, प्रोबेशन अधिकारी श्री विनय तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री शेख ताजिम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Youtube
This error message is only visible to WordPress admins
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




