कलेक्टर श्री भीम सिंह ने कलेक्टर निवास में किया ध्वजारोहण

रायगढ़, 15 अगस्त 2021/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज कलेक्टर निवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें दी। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री प्रतीक जैन, श्री आर.के.स्वर्णकार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।




