मोहला मानपुर जिले की घोषणा होते ही विरोध, अम्बागढ़ चौकी मे चक्काजाम

राजनांदगांव.एक तरफ छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़ में आज 15 अगस्त के मौके पर चार न जिले बनाने की घोषणा की है वहीं दूसरी ओर मानपुर मोहला जिला बनने की घोषणा होते ही अंबागढ़ चौकी में विरोध के स्वर सुनाई दे रहे हैं यहां नाराज लोग बीच सड़क में उतर चक्का जाम कर दिया है। अम्बागढ़ चौकी के लोगों का कहना है की मानपुर मोहला की जगह अंबागढ़ चौकी को ज़िला बनना चाहिए।
मोहला-मानपुर को नया जिला बनाये जाने के विरोध में स्टेट हाईवे 24 पर व्यापारियों और जिला निर्माण संघर्ष समिति व संयुक्त राजनीतिक कार्यकर्ताओ ने जाम लगा दिया है। मौके पर पुलिस व प्रशासन अमला पहुंचे चुके है
मानसिंग की रिपोर्ट …..




