कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे का दौरा कार्यक्रम

रायगढ़, 13 अगस्त2021/ संसदीय कार्य, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछली पालन एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे 14 अगस्त 2021 को अपरान्ह 3 बजे रायपुर निवास से प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे सर्किट हाऊस रायगढ़ आयेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। कृषि मंत्री श्री चौबे 15 अगस्त 2021 को प्रात: 8.45 सर्किट हाऊस रायगढ़ से जिला कार्यालय ग्राउण्ड मिनी स्टेडियम के लिए प्रस्थान करेंगे एवं प्रात: 9 बजे मिनी स्टेडियम कार्यक्रम स्थल में ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। कृषि मंत्री श्री चौबे पूर्वान्ह 11 बजे मिनी स्टेडियम से प्रस्थान कर सर्किट हाऊस आयेंगे एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात करेंगे। तत्पश्चात वे दोपहर 1.15 बजे सर्किट हाऊस रायगढ़ से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




