कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे 15 अगस्त को रायगढ़ मिनी स्टेडियम में करेंगे ध्वजारोहण

रायगढ़, 13 अगस्त 2021/ 15 अगस्त 2021 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में संसदीय कार्य, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछली पालन एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे मुख्य अतिथि होंगे तथा जिला कार्यालय ग्राउण्ड (मिनी स्टेडियम) रायगढ़ में प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। जिसके पश्चात सलामी व राष्ट्रगान तथा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के संदेश का वाचन होगा तथा स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद परिवार का सम्मान होगा। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र वितरित किये जायेंगे।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button