कुपोषण दूर करने गर्भवती महिलाओं को किया जाए फोकस-कलेक्टर श्री भीम सिंह

माह में दो बार लगेंगे बाल संदर्भ शिविर

कलेक्टर श्री सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग की ली समीक्षा बैठक

रायगढ़, 13 अगस्त2021/ कलेक्टर श्री भीम सिंह ने सृजन सभाकक्ष में महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने गत माह कुषोपण मुक्ति हेतु किये गए विभागीय कार्यो की सेक्टरवार समीक्षा की। उन्होंने सभी सीडीपीओ से कहा कि विभाग के रूप में कुपोषित बच्चों को कुपोषण के कुचक्र से बाहर निकालना हमारा मुख्य लक्ष्य होना चाहिये। इसके लिए सभी को पूरी संवेदनशीलता के साथ एक टीम के रूप में कार्य करना है। उन्होंने खरसिया और धरमजयगढ़ द्वारा अच्छे प्रदर्शन पर उनकी सराहना की। वहीं पुसौर और लेन्ध्रा के खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताते हुए संबंधित के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने आगामी जनवरी तक छ: माह का लक्ष्य लेकर कुषोषण के दर को निचले स्तर पर ले जाने के लिए कार्य करने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही कलेक्टर श्री सिंह ने कहा जो बच्चे जन्म के बाद ही कुपोषित है, उसे कम करना है। इसके लिए हमें गर्भवती महिलाओं को टारगेट करते हुये उनके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। उन्हें पोषण आहार उपलब्ध करायें तथा लगातार उनकी मॉनिटरिंग करें। जिससे जन्म लेने वाले बच्चों के कुपोषण की दर में कमी आएगी।


कलेक्टर श्री सिंह ने कुपोषित बच्चों को दिए जा रहे अंडे को सप्ताह में दो दिन करने के साथ ही सितम्बर से रागी के लड्डू वितरण प्रारंभ करने की जानकारी दी, ताकि कुपोषण की दर में तेजी से कमी लायी जा सके। इसके अलावा कलेक्टर श्री सिंह ने सुपोषण वाटिका, महतारी जतन योजना एवं कोरोना टीकाकरण की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने बालसंदर्भ शिविर की जानकारी ली एवं सभी पीएचसी में माह में दो बार बाल संदर्भ शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही शिविर में चाइल्ड स्पेशलिस्ट की व्यवस्था करने के निर्देश सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी को दिए। जिससे यदि बच्चों को कोई बीमारी है तो उसकी अर्ली स्टेज में पहचान कर त्वरित इलाज सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं और सुपरवाईजर का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि कोविड टीकाकरण के कार्य में उनकी बेहतर सहभागिता है। आगे भी कार्य करते रहे ताकि हम लक्ष्य को पूरा कर सके।
कलेक्टर श्री सिंह ने एनआरसी पर चर्चा करते हुए एनआरसी में लाभान्वित बच्चों को जानकारी ली। इसके साथ ही एनआरसी में गंभीर कुपोषित बच्चों को रखने के लिए कहा, ताकि उन्हें जल्द सामान्य स्तर पर लाया जा सके। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एनआरसी सेंटर में टीवी लगाने एवं वहां पर्याप्त मात्रा में खिलौने की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने रिटायरमेंट के करीब पहुंचे चुके वरिष्ठ सुपरवाइजर और कार्यकर्ताओं को अपने कार्यों से संबंधित अनुभव साझा करने के लिए भी आमंत्रित किया। कापू सेक्टर की सुपरवाइजर शारदा दूबे ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मैं जबसे इस विभाग में नौकरी की तब से मेरा एक ही उद्देश्य से था कि जिले में कही भी कोई भी कुपोषण का शिकार न होने पाये। कुपोषण की लड़ाई में हम सबको मिलकर कार्य करना होगा, तभी हम जिले को कुपोषण मुक्त बना पायेंगे। लैलूंगा सेक्टर की जोनजिना लकड़ा एवं सुपरवाइजर लक्ष्मी महिलांगे ने कहा कि मैं अपने सेक्टर के सभी घरों में जाकर गर्भवती माताओं एवं जन्म लेने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान देती हूं। मैं सभी से कहना चाहूंगी कि हमें हर एक बच्चों को ध्यान देना पड़ेगा तभी कुपोषण से मुक्ति मिलेगी।
बैठक में महिला बाल विकास अधिकारी श्री टी.के.जाटवर, सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी, सुपरवाईजर, कार्यकर्ता एवं संबंधित के कर्मचारी उपस्थित रहे।
माहवारी स्वच्छ पंचायत बनाने पर जोर
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में माहवारी स्वच्छता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी ग्राम पंचायतों को माहवारी स्वच्छ ग्राम पंचायत बनाना है। उन्होंने सेनेटरी नेपकीन एवं उसकी उपलब्धता की जानकारी के संबंध में विशेष प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि धरमजयगढ़ के खम्हार में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अच्छी क्वालिटी की सेनेटरी नेपकिन बनायी जा रही है, जिससे वहां संपर्क कर खरीदी की जा सकती है। साथ ही उन्होंने स्कूल, कालेज में सेनेटरी नेपनिक मशीन का जायजा लेने के निर्देश दिए।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button