नगर पालिका परिषद सारंगढ़ के लिए श्रीमती लीना कोसम प्रेक्षक नियुक्त

रायगढ़, 10 अगस्त2021/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के तहत अपर कलेक्टर जांजगीर-चाम्पा श्रीमती लीना कोसम को नगर पालिकाओं के आम निर्वाचन, निर्वाचक नामावली तैयार/पुनरीक्षण कार्य हेतु नगर पालिका परिषद सारंगढ़ के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम 11 अगस्त 2021 दिन बुधवार को नगर पालिका परिषद सारंगढ़ क्षेत्र में उपलब्ध रहेंगी।




