24जुलाई से विकास24खंड के समस्त ग्रामों में चलेगा सघन कुष्ठ सर्वेक्षण अभियान

रायगढ़, 8 जुलाई2021/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के दिशा-निर्देशन एवं जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ.टी.जी.कुलवेदी की अध्यक्षता में विकासखंड पुसौर के समस्त स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी एवं मितानिन कार्यक्रम के प्रशिक्षकों को जनपद पंचायत पुसौर के सभा कक्ष में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सक्रिय कुष्ठ रोगी खोज अभियान एवं सतत निगरानी कार्यक्रम (एसीडी एंड आरएस) प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में कार्यक्रम की रूपरेखा, गतिविधियों एवं कार्य के सफल संचालन हेतु विस्तृत रूप से चर्चा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। जिसके तहत आगामी 24 जुलाई 2021 से विकासखंड के समस्त ग्रामों में सघन कुष्ठ सर्वेक्षण अभियान चलाया जावेगा। इस मौके पर डॉ.बी.के. चंद्रवंशी खंड चिकित्सा अधिकारी, डॉ. दिनेश कुमार नायक प्रभारी कुष्ठ चिकित्सा अधिकारी, श्री एम एम पटनायक एन एम ए कार्यक्रम प्रबंधक, श्री पन्ना लाल साहू सचिवीय सहायक तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।







