सीएचसी लोईंग में आयोजित रक्तदान शिविर में 70 लोगों ने किया रक्तदान

रायगढ़, 7 अगस्त2021/ कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी के मार्गदर्शन में बीते 6 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोईंग में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उदघाटन लोईंग के सरपंच श्री सूरत पटेल के द्वारा किया गया। इस मौके पर एसडीएम रायगढ़ श्री वाई.के.उर्वशा एवं सीईओ जनपद पंचायत रायगढ़ श्री सागर सिंह राज भी उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में कुल 70 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में एमएसपी जामगांव, इण्ड सिनर्जी सियारपाली, बटमूल महाविद्यालय महापल्ली का विशेष सहयोग रहा।
रक्तदान शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोईंग के खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.हितेश जायसवाल, खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक श्री वैभव डियोडिया, वरिष्ठ श्रेणी चिकित्सा अधिकारी डॉ.पी.एस.पटेल, चिकित्सा अधिकारी डॉ.प्रदीप राठौर, डॉ.अविनाश गुप्ता, प्रभारी खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी श्री उमेदराम सहित विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button