व्ही.टी.पी.पाठ्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित

रायगढ़, 7 अगस्त2021/ किरोड़ीमल शासकीय पालीटेक्निक, रायगढ़ में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत व्ही.टी.पी.पाठ्यक्रम (इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक साल्यूशन पावर)का नि:शुल्क प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार किरोड़ीमल शासकीय पालीटेक्निक रायगढ़ में आवेदन कर सकते है। प्रशिक्षणार्थी को कक्षा आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी सभी अंक सूचियों एवं दस्तावेजों की मूल प्रति एवं एक छायाप्रति, दो पासपोर्ट फोटो के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते है। अन्य जानकारी के संबंध में अनुरेखक श्री भागवत वर्मा मोबा.नं.9753699579 से संपर्क कर प्राप्त कर सकते है।




