आपसी विवाद के बाद मामा ने दी भांजे को ऐसी सजा कि आप भी जानकर हो जाएंगे दंग, जानिए हुआ क्या..

भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम मांदलापाल में आज शनिवार के दोपहर को पुरानी रंजिश के चलते मामा ने अपने ही भांजे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद से फरार आरोपी को पुलिस ने कुछ ही देर बाद गिरफ्तार भी कर लिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते कल शुक्रवार को गांव में सभी ग्रामीण हरेली त्यौहार मना रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर रिश्ते में भांजा गोबरु राम कश्यप और मामा बलिराम कोर्राम के बीच विवाद हो गया। विवाद होने पर गोबरु राम कश्यप ने आवेश में आकर बलिराम कोर्राम को दो – तीन थप्पड़ जड़ दिया। विवाद होता देख गांव के अन्य ग्रामीणों ने दोनों को समझाया और शांत कराया। इसके बाद दोनों अपने अपने घर चले गए।
आज सुबह गोबरु राम गांव के सरपंच के पास बीते कल उसका और उसके मामा के बीच हुए विवाद को लेकर माफी मांगने पहुंचा हुआ था। बताया गया कि विवाद के चलते गोबरु राम बहुत दुःखी था, और वह अपने मामा से माफी मांगना चाहता था। सरपंच से मिलने के बाद गोबरु राम काम करने अपने खेत की ओर चला गया। गोबरु राम खेत में काम कर ही रहा था तभी अचानक बलिराम कोर्राम ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर पीछे से ताबतोड़ हमला करना शुरू कर दिया। इस हमले में गोबरु राम बहुत ही बुरी तरह से घायल हो गया। हमला करने के बाद बलि वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 112 और संजीवनी एम्बुलेंस 102 को दी। सूचना मिलते ही दोनों ही डायल 112 और संजीवनी एम्बुलेंस 108 की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद टीम ने तत्काल ही घायल को भानपुरी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने गोबरु को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में भानपुरी टीआई राजेश मरई ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुट गई थी। और कुछ ही देर में पुलिस ने भुट्टे के खेत छिपकर बैठे आरोपी बलिराम कोर्राम को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्यवाही कर रही है। वहीं इस घटना के बाद से परिवार में मातम छा गया है।
पवन नाग की रिपोर्ट बस्तर




