आजादी के कई वर्ष बीत जाने पश्चात भी आज कई ऐसे ग्राम पंचायतों में विकास की दुर्दशाए देखने को मिल रही हैं

विकास खंड बकावंड ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बजावनङ के पनका पारा एवं सेठिया पारा में कई वर्ष बीत जाने के पश्चात भी आज सड़क नहीं बन पाई है कीचड़ से सने हुए सड़कों में आने जाने के लिए बहुत तकलीफ झेलनी पड़ती है आने जाने की आवागमन में भी तकलीफ होती है कई बार इस सड़क को लेकर ग्रामीणों के द्वारा सरपंच सचिव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को भी आवेदन ग्रामीणों के द्वारा प्रस्तुत की जा चुकी है लेकिन आज तक सड़के नहीं बनाई गई है बरसात के दिनों में ग्रामीणों को एवं पास में आंगनबाड़ी के बच्चों को भी आने जाने में बहुत तकलीफ होती है आंगनबाड़ी के छोटे बच्चें एवं बुजुर्ग कीचड़ से लथपथ गड्ढों में गिर जाते हैं लेकिन सरपंच और सचिव को विकास याद नहीं आती है
पवन नाग की रिपोर्ट बस्तर….




