छत्तीसगढ़ में खाद की कमी, काँग्रेस भाजपा कर रही है नौटंकी – JCCJ

किसानों की दुर्दशा के लिए भाजपा कांग्रेस दोनों जिम्मेदार – विष्णु लोधी

डोंगरगढ़ – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने छत्तीसगढ़ राज्य में खाद की कमी के लिए भाजपा कांग्रेस दोनों को दोषी ठहराते हुए कहा दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक दल खाद की कमी को लेकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर धरना प्रदर्शन करते हुए नौटंकी कर रहे हैं। किसानों के नाम पर दिखावे की राजनीति कर भाजपा और काँग्रेस अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। निजी व्यापारियों को लाभ और किसानों को नुकसान पहुंचाने के लिए दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक दल के दोषपूर्ण कार्य प्रणाली के दुष्परिणाम के कारण राज्य में यह स्थिति निर्मित हुई है। छत्तीसगढ़ में किसानों की दुर्दशा के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार दोनों ही सरकारें जिम्मेदार हैं।

विष्णु लोधी ने राज्य सरकार के कृषि नीति पर सवाल खड़ा करते हुए कहा जब राज्य प्रदेश में धान की खेती के लिए 19 लाख टन रासायनिक खाद की जरूरत है तब राज्य सरकार किस हिसाब से केंद्र से केवल 11 लाख टन खाद की ही मांग करी है ? और इसमें भी केंद्र सरकार अब तक इसकी आधे की ही आपूर्ति की है कुल मिलाकर दोनों ही राष्ट्रीय राजनीतिक दल किसानों के साथ छल कर रहे है।

विष्णु लोधी ने केंद्र सरकार के द्वारा खाद के दामों पर बढ़ोतरी पर भी पर हमला बोलते हुए कहा केंद्र सरकार एक तरफ तो खाद का दाम बढ़ाकर किसानों के जेब को काटने का काम करती है। वहीं पर व्यापारियों को सब्सिडी देकर उसका लाभ पहुँचाती है कुल मिलाकर किसान को ही नुकसान उठाना पड़ता है, कालाबाजारी का शिकार होना पड़ता है।

विष्णु लोधी ने कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने किसानों की समस्या को दूर करने और उनका चहुँमुखी विकास करने के नाम पर वोट हासिल कर सत्तासीन हुई है परंतु काँग्रेस राज में आज किसानों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। छत्तीसगढ़ में किसान आज वोट बैंक और राजनीति करने का एक माध्यम बनकर रह गया है।

मानसिंग की रिपोर्ट राजनांदगांव

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button