जनपद सदस्य के पति द्वारा पत्नी के पद का दुरुपयोग करते पंचायत सचिव से कि मारपीट

जनपद पंचायत बस्तर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खंडसरा सचिव पर ज.स. क्षेत्र क्रमांक 01 के जनपद सदस्य के पति तीर सिंह बघेल के द्वारा सीसी सड़क निर्माण कार्य पर लगे मिक्सचर मशीन एवं टैंकर का किराया ज्यादा मांगे जाने पर सचिव द्वारा नियम कानून को ध्यान में रखते हुए, एवं अपने कार्य क्षेत्र के अधिकारों का सम्मान करते हुए, ज.पं.स. को मना कर दिया। जिस कारण सचिव के साथ जनपद सदस्य के पति के द्वारा अपने पत्नी के पद के अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए सचिव धनुर्जय नाग के साथ मारपीट किया गया। जिसकी सूचना सचिव धनुर्जय नाग के द्वारा 23।7। 2021 को थाना भानपुरी में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।इसके अलावा सचिव संघ जनपद पंचायत बस्तर के द्वारा दिनांक 28।7।2021 को एसडीएम बस्तर व तहसीलदार बस्तर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बस्तर को भी सूचित किया गया था।परंतु आज पर्यंत तक कोई भी उचित कार्यवाही न होने पर सचिव संघ जनपद पंचायत बस्तर इस कृत्य का कड़ा विरोध एवं निंदा करता है संघ के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि दोषी के प्रति जब तक उचित कार्यवाही नहीं कि जाएगी तब तक सचिव संघ के द्वारा–काम बंद, कलम बंद, हड़ताल जारी रहेगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उच्च अधिकारियों की होगी।धरना प्रदर्शन में जनपद बस्तर के सचिव संघ के अध्यक्ष विद्याधर नेताम सहित संघ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे जिसमें की जगदीश कश्यप, पुन्नू राम साहू, कन्हाई राम, कमल सिंह बघेल, दिलीप कश्यप,साधुराम मौर्य, बुधुराम मौर्य,बबलू कश्यप,लक्ष्मीनाथ ,जय सिंह कश्यप,राजकुमार बघेल, देवेश ठाकुर, धन सिंह सोरी,मनबोध बघेल, लक्ष्मण बघेल,जोगेश्वर पानी ग्राही,नेहरू राम मौर्य, हुकुम सिंह, पीला सिंह ठाकुर, धनूर जय नाथ, कमल भद्र,महादेव बघेल ,रूप सिंह बघेल, पदम नाथ कश्यप,रमेश कुमार यादव, जी आर कुर्रे,पीला नाथ मौर्य, मदन सिंह बघेल, पवन कुमार बघेल, सूर्या यादव,संगीता यादव,पूनम नेताम, दीपिका गांवर,पुष्प लता ठाकुर, ललित बघेल, सचिव संघ के अध्यक्ष विद्याधर नेताम, राजेश नेताम, निरंजन पांडे, मोहनलाल, श्रीमती दयामणि, पदम बघेल,एवं अन्य सचिव गण उपस्थित थे।

बस्तर से पवन नाग की रिपोर्ट…..

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button