जोगी कांग्रेस प्रवक्ता पीयूष दुबे ने ली वेक्सीन की दूसरी खुराक

घुमका. जोगी कांग्रेस के सम्भागीय व जिला प्रवक्ता पीयूष दुबे ने आज अपने गृहग्राम घुमका के टीकाकरण केंद्र में जाकर कोरोना वेक्सीन की दूसरी खुराक ली। उन्होंने 18 वर्ष के ऊपर के सभी वर्ग के लोगो से टीकाकरण की अपील करते हुए कहा कि कोविड से सुरक्षा के लिए टीकाकरण सबसे महत्वपूर्ण व आवश्यक है विश्व स्वास्थ्य संगठन, व सरकार टीकाकरण के लिए सदैव ही जागरूक करते आ रहे हैं अतः हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम कोरोना की तीसरी लहर को मात देने टीका लगवाकर अपने व अपने परिवार को सुरक्षित रखे, अतः सभी को टीका लगवाकर एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाना चाहिए।
टीकाकरण में तेजी आने पर श्री दुबे ने प्रशासन के सभी छोटे बड़े कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई भी दी।

राजनांदगांव से मानसिंग की रिपोर्ट….

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button