छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़: मां की हत्या कर गड्ढे में दफनाया शव, हत्यारा बेटा गिरफ्तार

छत्तीसगढ़। रायगढ़ जिले में नशेड़ी बेटे ने माँ को ईंट और लकड़ी से पीट पीट कर मार डाला और शव को खाद के गड्डे में दबा दिया। बहन की सूचना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ़्तार कर लिया है। लैलूंगा थाना क्षेत्र के कोडामाई में पच्चीस वर्षीय कृष्ण कुमार सिदार ने पचास वर्षीय माँ पार्वती की इस बात पर नृशंस हत्या कर दी कि, माँ ने धान साफ़ नहीं किया था। वारदात के वक्त युवक शराब के नशे में धुत्त था। युवक ने ईंट और लकड़ी से पीट पीट कर मार डाला और शव को खाद वाले गड्डे में डाल दिया। घटनाक्रम को आरोपी के घर के पास रहने वाली आरोपी की चचेरी बहन गुलापी सिदार ने देखा था, उसकी सूचना पर पुलिस गाँव पहुँची और आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर जेल दाखिल करा दिया गया है। 

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button