छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र : अपर कलेक्टर आर.ए.कुरूवंशी नोडल अधिकारी नियुक्त

रायगढ़, 7 जुलाई2021/ छत्तीसगढ़ विधानसभा का ग्यारहवां सत्र 26 से 30 जुलाई 2021 तक आहूत है। कलेक्टर श्री भीम सिंह ने उक्त सत्र में प्राप्त विधानसभा प्रश्नों का उत्तर तैयार कराकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर शासन को उपलब्ध कराने हेतु अपर कलेक्टर रायगढ़ श्री रामअधारी कुरूवंशी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। अपर कलेक्टर श्री कुरूवंशी का दूरभाष नंबर 07762-222290, फैक्स नंबर 07762-222291 एवं मोबाईल नंबर 94242-82735 है।




