महासमुंद. जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महासमुंद की पहली कार्यसमिति की बैठक हुई।

महासमुंद. बैठक की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और श्री दीनदयाल उपाध्यक्ष के चित्र पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला भाजपा अध्यक्ष दीदी रूपकुमारी ओमप्रकाश चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, मुंगेली जिला संगठन प्रभारी शंकर अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह गोल्डी, श्री चंद्रहास चंद्राकर, भाजयमो प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वैभव बैस, पूर्व विधायक श्री प्रीतम सिंह दीवान, जिला महामंत्री श्री प्रदीप चंद्राकर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री दुबे लाल साहू, श्री ऐतराम साहू, श्री सतपाल सिंह पाली, भाजयुमो प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्री अमरनाथ प्रताप सिंह पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री दिनेश नायक, भाजयुमो प्रभारी श्री प्रशांत श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष श्री थान सिंह दीवान भाजयुमो जिलाअध्यक्ष श्री बाला चंद्राकर, भाजयुमो से श्री पीयूष मिश्रा, श्री विक्की सलूजा, श्री मनीष बंसल, श्री मिलिंद चंद्राकर, श्री अजय नायक ने दीप प्रज्वलित की गई। बैठक शुरू होने से पूर्व राष्ट्रीय गीत और सम्मान राष्ट्रगान के साथ हुआ। बैठक में अध्यक्षीय स्वागत भाषण जिला भाजयुमो अध्यक्ष श्री बाला चंद्राकर ने दिया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री धनेश नायक का शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम श्री पूनम चंद्राकर केंद्र सरकार की उपलब्धि, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दीदी रूपकुमारी ओमप्रकाश चौधरी भाजपा की विकास यात्रा, श्री शंकर अग्रवाल संगठनात्मक चर्चा, श्री इंद्रजीत सिंह गोल्डी समापन उद्दबोधन, श्री प्रदीप चंद्राकर, श्री प्रीतम दिवान, श्री धनेश नायक, श्री प्रशांत श्रीवास्तव सहित अन्य नेटाओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर वैभव बैस ने कहा कि कांग्रेस की विफलताओं को आंकड़ों सहित सभी के बीच रखते हुए जमकर प्रहार किया। लेकिन भाजपा के किसी भी संगठन से जुड़े लोगों ने सरायपाली में पिछले दिनों घटित घटना जिसमें संघ आर.एस.एस. को खुलेआम गंदी गंदी गाली देने वाले के विषय पर किसी की भी हिम्मत नहीं देखी। जो इस घटना की ओर पार्टी और संगठन के लोगों को बताया जाए, कि इस विषय पर क्या करना है? इसमें अधिकांश ऐसे पद अधिकारी है जिनके दोनों हाथों में लड्डू रखे हुए हैं। इन्हें 🙏🙏पार्टी और संगठन से कोई लेन-देन नहीं है। जिधर बम उधर हम। ऐसे स्वार्थी तत्वों की निगरानी राष्ट्रीय सेवक संघ के लोगों को रखनी चाहिए। संघ परिवार में इसी तरह के कांग्रेसी कब्जा जमा रहे है। जैसे सरायपाली संघ के नगर प्रमुख मुकेश अग्रवाल जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस के लोगो के साथ मिलकर बने है। ऐसे अंजाम आदमी को संगठन के महत्वपूर्ण पद किसके सहयोग से दिया गया? जिसे यह तक मालूम नही की शाखा क्या होता है? खाखी का रंग तक इन्हें मालूम नही। ऐसे अंजान को संगठन में लिया गया है। जैसे लोग भला क्षेत्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूजनीयो को कोई गाली दे उससे इन भाजपाइयों को क्या फर्क पड़ता है। इन भाजपाइयों को मालूम नही कि आज जिस पेड़ के तने तुम बने हो वह संघ की देन है। संगठन के लोगों को चाहिए कि समय रहते ऐसे भाजपाइयों से सावधन रहे। संगठन का एक सिपाही।🚩🚩🙏🙏🚩🚩
चिराग की चिंगारी बजरंग लाल सेन की रिपोर्ट…..




