शत प्रतिशत टीकाकरण की और अग्रसर है वार्ड क्रमांक 16:- सुभाष पाण्डेय

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्र 16 में बैकुण्ठपुर बावली कुँआ क्षेत्र में महा वैक्सीन अभियान के अंतर्गत घर घर जाकर वैक्सीन का प्रथम डोज लगाया गया विदित हो कि नगर निगम रायगढ़ में विगत 30 जुलाई को महा वैक्सीन अभियान का आयोजन किया गया था,जिसके तहत निगम क्षेत्र के 48 वार्डो में नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के सँयुक्त प्रयास से उक्त अभियान में विभिन्न केंद्रों के माध्यम से घर घर जाकर वैक्सीन (टीका) पात्र हितग्राहियों को लगाया गया है ,उक्त अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के पार्षद व पूर्व सभापति सुभाष पाण्डेय,पूर्व पार्षद ज्ञानू मोदी,लल्ला देवांगन, एवम आंगन बॉडी की कार्यकर्ता मीनाक्षी सोनी,विमला साहू,सावित्री सिंह एवम सहायिकाओं तथा स्वास्थ्य विभाग की मितानिन एवं नगर निगम के नियुक्त अधिकारी कर्मचारीगण उक्त अभियान को शत प्रतिशत सफल करने के लिए प्रातः 7 बजे से सायंकाल 6 बजे तक सम्पूर्ण वार्डो में घर घर जाकर टीकाकरण अभियान को गति प्रदान किये !वार्ड के पार्षद सुभाष पाण्डेय ने उक्त अभियान के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन, आयुक्त नगर निगम, एवम स्वास्थ्य विभाग को उत्कृष्ट प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया !

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button