गोड़म की सुरभि महिला समूह का बढ़ा कारोबार, लगाई 23 लाख की प्रिंटिंग मशीन

कलेक्टर श्री भीम सिंह ने लिया जायजा

जिले में कम्पोस्ट पैकेजिंग के लिये बोरियों की करेंगी आपूर्ति

रायगढ़, 30 जुलाई2021/ सारंगढ़ की सुरभि महिला स्व-सहायता समूह ने प्रिंटिंग प्रेस का काम कर अपनी अलग पहचान बनायी है। अब उनके काम का दायरा बढऩे जा रहा है। कलेक्टर श्री भीम सिंह की पहल और प्रोत्साहन से समूह ने प्रिंटिंग के लिए 22 लाख की मशीन खरीदी है। यह काफी एडवांस मशीन है। इस मशीन से समूह की महिलाएं अब चाकलेट के रैपर से कंपोस्ट के लिए बोरियां तक तैयार करेंगी। कलेक्टर श्री भीम सिंह ने गोडम पहुंचकर मशीन इंस्टालेशन का जायजा लिया और मशीन की औपचारिक शुरूआत की। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ डॉ.रवि मित्तल भी साथ रहे।
समूह ने उनके तैयार प्रिंटिंग मटेरियल अन्य उत्पादों के बारे में बताया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि विभिन्न ब्लाकों के गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट पैकेजिंग के लिए बोरियों की आवश्यकता होगी। जिसकी पूर्ति महिला समूह द्वारा किया जाएगा। जिसके लिए उन्होंने 15 लाख का कार्य समूह को प्रदान किया। कलेक्टर श्री सिंह ने गोडम की महिला समूह से चर्चा कर उनके द्वारा की जा रही अन्य गतिविधियों की भी जानकारी ली। समूह ने बताया कि वे सेनेटरी पैड का निर्माण भी कर रही है। उन्होंने बताया कि मैनुअल तरीके से पैड बनाया जा रहा है। महिलाओं ने कलेक्टर श्री सिंह को ऑटोमेटिक यूनिट प्रदाय करवाने का आग्रह किया। कलेक्टर श्री सिंह शीघ्र यूनिट उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। समूह द्वारा महिलाओं की बैठक व्यवस्था की समस्या से अवगत कराने पर श्री सिंह ने संकुल संगठन भवन बनाने के निर्देश दिए। महिला स्व-सहायता समूह के सारिका, रिसिका का कहना है कि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं द्वारा अब तक 5 लाख रुपये से अधिक आय अर्जित किया जा चुका है। इन पैसे से वह घर चलाने से लेकर बच्चों की पढ़ाई एवं शादी में सहायक हुई। घर में अपनी सहभागिता से महिलाएं खुश है एवं प्रिंटिंग प्रेस से अब और अधिक आय की प्राप्ति को लेकर महिलाएं उत्साहित है। इस अवसर पर एसडीएम सारंगढ़ श्री नंदकुमार चौबे, सीईओ जनपद पंचायत श्री अभिषेक बनर्जी सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




