एबीवीपी का विस्तार नगर अंबागढ़ चौकी अभाविप ने अपनी इकाई का गठन किया
👉अंबागढ़ चौकी : वनांचल में एबीवीपी का विस्तार नगर अंबागढ़ चौकी अभाविप ने अपनी इकाई का गठन किया । ज्ञात हो अभी अभी राजनादगांव से अलग होकर नये जिला के रूप में मोहला – मानपुर – चौकी जिला बनाया गया है । ऐसे में नये जिले में संगठन का विस्तार युवाओ में ऊर्जा का संचार करने वाला सिद्ध हो रहा है । अभाविप अपने गठन के 75 वे वर्ष में है और इस अवशर पर वह दूरस्थ क्षेत्रो तक पहुँचने का लक्ष्य लिया हुआ है इसी निमित्त प्रदेश मंत्री श्री मनोज वैष्णव जी एवं जिला संयोजक श्री नवनीत अहीर का मोहला जिला में प्रवास हुआ । प्रवास के निमित्त मोहला के शासकीय महाविद्यालय मोहला एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मोहला के विद्यार्थियों से संपर्क हुआ साथ ही चौकी में प्रदेश मंत्री श्री मनोज वैष्णव नगर संघचालक सतीश खंडेलवाल जिला संयोजक नवनीत अहीर साथ ही नगर के गणमान्य नागरिक गुलाब गोस्वामी जी, काशी निषाद जी, राज सिन्हा जी की उपस्थिति में विद्यार्थी हित राष्ट्र हित के उद्देश्य को नगर में प्रभावशाली रखते एबीवीपी नगर इकाई का गठन किया गया संगठन को प्रभावी व निरंतर सक्रिय कार्यक्रम व स्थायित्व प्रदान करने छात्रों को विशेष जिम्मेदारी दायित्व सौंपा गया नये नगर इकाई के नगर मंत्री प्रथम त्रिपाठी नगर सह मंत्री रोशन सिन्हा नगर छात्रा प्रमुख तनुजा निषाद नगर सोशल मीडिया प्रमुख चंद्रेश देवांगन नगर कार्यकारिणी सदस्य धीरज बोरकर तुषार बोगा सुमित कुंजाम प्रणय दुष्यंत ठाकुर होंगे । इस अवशर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण भी उपस्थित थे ।👇


📞अजय रामटेके अंबागढ़ चौकी की रिपोर्ट💤




