भगवान गौतम बुद्ध की डेढ़ फीट अष्टधातु की प्रतिमा का वितरण 6 अक्टूबर को – रविंद्र रामटेके

🏵 कहा – प्रज्ञागिरी ट्रस्ट समिति के खाते में राशि 20 सितंबर तक जमा कर अपना पंजीयन कराएं🏵

👉राजनांदगांव । सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र रामटेके ने कहा कि प्रज्ञागिरि ट्रस्ट समिति एवम गगन मलिक फाउन्डेशन के सयुक्त तत्वाधान में आगामी 6 अक्टूबर 2022 को थाईलैंड के प्रमुख के साथ प्रतिनिधि मण्डल, जापान, जर्मन, श्रीलंका, ताइवान, वियतनाम, व अन्य बौद्ध राष्ट्र से लगभग 200 बौद्ध धम्मगुरु एवम गगन मलिक जी तथा अन्य अतिथियो की उपस्थिति में धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय बुद्धिस्ट कांफ्रेंस का आयोजित किया जा रहा है, कार्यक्रम में थाईलैंड से नि:शुल्क प्राप्त तथागत भगवान गौतम बुद्ध की ढेड़ फीट अष्ट धातु की प्रतिमा का वितरण 6 अक्टूबर को किया जाएगा प्रतिमा के लिए निर्धारित फॉर्म भर कर कस्टम शुल्क जी .एस. टी. व ट्रांसपोर्ट खर्च सहित 3500 रु. प्रज्ञागिरि ट्रस्ट समिति के खाते में 20 सितंबर तक जमा कर अपना पंजीयन कराए ।
श्री रामटेके ने आगे कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक बैठक हुई, जिसमे प्रज्ञागिरी सलाहाकार समिति के सदस्य की उपस्थिति में कार्यक्रम के आयोजन के संबध में चर्चा की गई कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए छतीसगढ़ से सामाजिक बंधुओ को आमंत्रित किया गया ।जिसमे नागपुर से मुख्य रूप से मान नितिन गजभिये जी .गगन मलिक फाउंडेशन के हेड को ऑर्डिनेटर, दिलीप वासनिकर पूर्व कमिश्नर एवम आयुक्त राज्य जांच आयोग समिति छत्तीसगढ के. एन. कांडे चेयरमैन अपेक्स बैंक रायपुर विवेक वासनिक चेयरमैन राज्यगामी संपदा छत्तीसगढ़ प्रवीण कांबले प्रवक्ता गगन मलिक फाउंडेशन, स्मिता वाडके सदस्य, बिलासपुर से सारंग हुमने, रायपुर भोजराज गौरखेड़ें,शैलेष बड़गे भिलाई सुनील रामटेके, अनिल मेश्राम, सुधाकर फुलमाली, अनिल साखरे, आनन्द चौहान, धनजय मेश्राम, सुरेश श्यामकर, दुर्ग ज्ञानू बागड़े, महेन्द्र बोरकर राजनांदगांव सुरेश सहारे, रविन्द्र रामटेके, आर. के. गजभिए, ललित रामटेके, प्रज्ञागिरि ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद खांडेकर उपाध्याक्ष धीरज मेश्राम, कोषाध्यक्ष सुरेश सहारे सचिव शैलेंद्र डोंगरे सहसचिव सुनील नागदौने, संतोष लाजेवार, आशीष डोंगरे, धन्ना गनवीर, संजय रामटेके, करुणा डोंगरे, वरिष्ट समाजिक कार्यकर्ता अनिल मेश्राम, मिलिंद टेंभुरकर हेमंत रामटेक, अमन जनबंधु आदि उपस्थित थे ।👇

✒देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट📞

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button