लायंस क्लब मिडटाउन ने किया शिक्षकों का सम्मान


लायंस क्लब मिडटाउन ने किया शिक्षकों का सम्मान

रायगढ़। 5 सितंबर दिन सोमवार* को भारत रत्न सर्वपल्ली राधाकृषणन जी के जन्मजयंती में शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन ने दो कार्यक्रम आयोजित किए,पहला कार्यक्रम बी.आर.अम्बेडकर स्कूल वार्ड 36 कृष्णा नगर में विद्यालय में विद्यार्थियों की सुबिधा के लिए सिलिंग फैन प्रदान करना तथा दूसरा कार्यक्रम शिक्षकों का सम्मान समारोह स्वामी विवेकानंद एकेडमी संजय मैदान रामभाटा में आयोजित किया गया। प्रथम कार्यक्रम में बी.आर. आंबेड़कर स्कूल में पंखा वितरण के समय हेड मास्टर मनोहर के साथ साथ शिक्षक गण श्रीमती मंजू सोनी,कुमारी मनोरमा शर्मा,कुमारी – मानसी चौहानके द्वारा क़ल्ब के अध्यक्ष लायन आनंद बेरीवाल पूर्व मानद प्रांतपाल विनोद अजंता, तथा पूर्व अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल का स्वागत अभिनंदन किया गया।जिसमें प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहे – कुमारी दामिनी चौहान ,कुमारी रीता चौहान
श्रीमती मीता महंत।
द्वितीय कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद एकेडमी संजय मैदान रमभंठा में शिक्षक सम्मान समारोह रखा गया था जिसमें
लायन आनंद कुमार बेरीवाल,लायन शिव शंकर अग्रवाल, लायन दयानंद अवस्थी, लायन विकास अग्रवाल, लायन विनोद अजंता, लायन जसपाल टूटेजा, लायन, विजय हरी अग्रवाल, लायन पुरंजन पटेल, लायन सुभाष अग्रवाल, लायन राजेश अग्रवाल बब्बल उपस्थित रहे जिन्होंने विवेकानंद एकादमी के शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस पर सर्व प्रथम माँ सरस्वती तथा पूर्व राष्ट्रपति महान शिक्षक सर्वपल्ली राधाकृष्णनन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर शिक्षकों को श्रीफल, स्मृतिचिन्ह एवं प्रमाणत्र से सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में अतिथि उद्बोधन देते हुए लायन दयानन्द अवस्थी ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतत्व पर प्रकाश डाला, तथा शिक्षकों को उनके सामाजिक योगदान पर बधाई दी।
अगले क्रम में लायन पुरंजन पटेल ने शिक्षक एवं विद्यार्थियों के अध्ययन अध्यापन की गम्भीरता से अछे समाज का विकास होना बताया।अंत में सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया॥ सम्मानित होने वाली शिक्षिकायें है-ऋचा शर्मा,श्वेता पांडे,रीना बडगे,आरती श्रीवास,शिल्पी पटेल,बीना यादव,राधिका पांडेय,ललिता खेस,दिव्या महंत तथा प्रचार्या सुनीता अग्रवाल।इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रथमपूज्य गुरु सर्वपल्ली राधाकृष्णनन को याद करते हुए भाषण दिया।




