सिन्हा कलार समाज की चुनावी बैठक 4 को


0 शहर मंडल के चुनाव की बनेगी रूपरेखा
राजनांदगांव
छत्तीसगढ़ डड़सेना सिन्हा कलार समाज शहर मंडल की एक आवश्यक बैठक रविवार 4 सितंबर को स्थानीय सिन्हा समाज भवन, चंदन नगर मोतीपुर में दोपहर 1 बजे से आहूत की गई है। बैठक में प्रमुख रूप से शहर मंडल के चुनाव के संबंध में आवश्यक चर्चाकर निर्णय लिया जायेगा।
समाज के जिला प्रचार मंत्री बालकृष्ण सिन्हा द्वारा जारी विज्ञप्ति राजनांदगांव शहर मंडल का चुनाव संभावित है, जिसके लिए उक्त बैठक रखी गई है। समाज के जिला अध्यक्ष ठाकुरराम सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से डड़सेना सिन्हा समाज के प्रांताध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा, प्रांतीय निर्वाचन अधिकारी मिलन सिन्हा, जिला महामंत्री देवजी सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष हरिचंद सिन्हा सहित प्रदेश व जिला के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यगण उपस्थित रहेगें। उन्होनें बैठक में राजनांदगांव शहर के समस्त स्वजातियों से उपस्थिति की अपील की है।
——————–

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button