15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, #चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई…..

● अवैध शराब के विरुद्ध चक्रधरनगर पुलिस जारी रखी हैं कार्यवाही….. *रायगढ़* । कल दिनांक 28.08.2022 को थाना प्रभारी चक्रधर नगर निरीक्षक शनिप रात्रे के निर्देशन पर अवैध शराब के विरुद्ध चार लगातार कार्यवाही की गई है । अवैध शराब की कार्रवाई दौरान थाना चक्रधरनगर की टीम द्वारा कल देर शाम पहाड़ मंदिर के पीछे एक व्यक्ति अवैध बिक्री के लिये शराब रखे होने की मुखबिर सूचना पर *सहायक उप निरीक्षक प्रकाश नारायण पाण्डेय, प्रधान आरक्षक लोमश सिंह राजपूत एवं आरक्षक चुडामणी गुप्ता* द्वारा रेड कर *आरोपी दिलीप महापात्र पिता स्व. रामचंद्र महापात्र उम्र 47 वर्ष साकिन लोईंग थाना चक्रधरनगर रायगढ़* को हिरासत में लिया गया । आरोपी के कब्जे से कुल *15 लीटर महुआ शराब कीमती 1500 रूपये* जप्त कर आरोपी पर धारा 34 (1) क, 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।




