विकासखंड स्तरीय गोस्वामी तुलसीदास जन्मोत्सव अमलीडीह में

संवाददाता।डोंगरगांव। प्रतिवर्ष अनुसार तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ विकासखंड डोंगरगांव द्वारा गोस्वामी तुलसीदास जी जन्मोत्सव कार्यक्रम का अयोजन किया जा रहा है। विगत दिवस 24 अगस्त को हुए प्रतिष्ठान के बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 4 सितंबर रविवार को डोंगरगांव समीपस्थ अमलीडीह में तुलसीदास जी के जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उक्त आयोजन में मानस से जुड़े हुए विकासखण्ड के सभी लोग उपस्थित रहेंगे। साथ ही स्वागत सम्मान व मानसगान का भी आयोजन किया जाएगा। तुलसी मानस प्रतिष्ठान डोंगरगांव के महासचिव हिमांचल प्रसाद ने सभी मानस रसिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील किए हैं। प्रतिष्ठान के बैठक में प्रांतीय सचिव गजेंद्र हरिहारनो, जिलाध्यक्ष पोषण शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष तामेश्वर साहू, महामंत्री अचल वैष्णव, ब्लॉक अध्यक्ष गुमान साहू, उपाध्यक्ष सुरेश यादव, महासचिव हिमांचल प्रसाद, कोषाध्यक्ष चरण पटेल, टामेन प्रजापति, हरेश सोनकर, एकलव्य,नीलम पटेल, अभिषेक साहू उपस्थित रहे।
💥संजू महाजन की रिपोर्ट💥
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




