नागरिक एकता मंच के तत्वाधान में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया तिरंगा वंदन महोत्सव

- नगर में पखवाड़े भर रहा उत्सव का माहौल, नौनिहालो से लेकर बड़े बुजुर्गों तक में रहा जबरदस्त उत्साह
- महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुये विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा और आईपीएस अंकिता शर्मा रही समारोह में अतिथि के रूप में मौजूद
- अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह और किया सम्मान
- नागरिक एकता मंच की इस खूबसूरत पहल को नगर वासियों ने खूब सराहा

..खैरागढ़. आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर संगीत नगरी खैरागढ़ में नागरिक एकता मंच के तत्वाधान में अनूठी पहल 8 दिवसीय तिरंगा वंदन महोत्सव का समापन पुरुस्कार वितरण समारोह के साथ आजादी के दिन 15 अगस्त को संपन्न हुआ. पुरे आयोजन के दौरान नागरिक एकता मंच ने खैरागढ़ में 8 दिवसीय तिरंगा वंदन महोत्सव आयोजित कर पूरे नगर में देशभक्ति का वातावरण बनाने में अहम भूमिका निभायी और 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत भवन के सभागार में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कर विजयी प्रतिभागियों का सम्मान किया गया. जानकारी अनुसार पुरुस्कार वितरण समारोह में महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुये क्षेत्रीय विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा व नवीन जिला खैरागढ़-छुईखदान- गंडई की ओएसडी (पुलिस) आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा विशेष रूप से मौजूद थी वही समारोह में जनपद अध्यक्ष श्रीमती लीला प्रकाश मंडावी, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, नपा उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, जनपद उपाध्यक्ष मुरली वर्मा, एसडीओपी दिनेश सिन्हा, थाना प्रभारी निलेश पांडेय व व्यापारी संघ अध्यक्ष अशोक मुणोत उपस्थित थे.सर्वप्रथम भारत माता व संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के तैल्य चित्र पर अतिथियों ने माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया ततपश्चात तिरंगा वंदन किया गया और राष्ट्रगान संपन्न होने के बाद पुरुस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ. समारोह को सम्बोधित करते हुये विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा ने सर्वप्रथम समस्त उपस्थित जनों को देश की आजादी के उत्सव स्वतंत्रता दिवस समारोह की बधाई दी और 8 दिवसीय तिरंगा वंदन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को भी जीत की बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी और कहा कि नागरिक एकता मंच ने संगीत नगरी में देशभक्ति से ओत प्रोत तिरंगा वंदन महोत्सव आयोजित कर उत्साह का माहौल बना दिया जिसके लिये पूरी टीम बधाई की पात्र है. उन्होंने भविष्य में ऐसे आयोजन में हरसंभव सहयोग की बात कही और छात्रों को अनुशासन में रहकर मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने और सफलता प्राप्त करने के लिये प्रेरित किया. आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा ने स्कूली बच्चों से कहा कि वह खुद भी आम लड़की की तरह जिंदगी हमेशा जी है. उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अभी पढ़ने की उम्र है इसलिये आप लोग खूब मन लगाकर पढ़ाई करें. उन्होंने पढ़ाई के साथ- साथ जिस भी विषय में रूचि हो उस पर काम करने की नसीहत दी और कहा कि अपनी प्रतिभा को पहचान कर लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हासिल करने अपनी पूरी ताकत झोंक दें. उन्होंने बेटियों से कहा आप बेटियां खुद को कमजोर न आंके और अपने मजबूत पक्ष को ध्यान में रखकर अपनी मंजिल तक पहुंचने खुद रास्ता तैयार करें वही बच्चों को प्रोत्साहित करते हुये उन्होंने कहा कि आईएएस, आईपीएस या फिर और कोई भी प्रतियोगी परीक्षाएं हो उसे क्वालीफाईड करना आसान है, यदि आपके पास स्पष्ट लक्ष्य है बशर्ते उसे पाने के लिए द्वढ़ संकल्प शक्ति हो और मेहनत करने का जज़्बा हो. इसके पूर्व समारोह में अंकिता शर्मा का नागरिक एकता मंच ने भव्य स्वागत किया और उन्होंने तिरंगा ध्वज का वंदन कर उसे सैल्यूट किया. गौरतलब है कि नागरिक एकता मंच के तत्वावधान में 8 अगस्त से स्वतंत्रता दिवस तक लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. पूरे नगर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ बहुत ही धूमधाम व हर्षोल्लासपूर्वक मनायी गयी. इस खूबसूरत आयोजन में 1 अगस्त से ही संगीत नगरी में आजादी के उत्सव का माहौल बन गया था और सर्वप्रथम 8 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालकर अंबेडकर चौक में 51 फीट उंचाई पर तिरंगा फहराया गया वही इससे पूर्व नगर के ऐसे बुजुर्ग जिनका जन्म 1947 के पहले हुआ है, उनका सम्मान किया गया. 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सेनानियों के तैल चित्र पर एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत प्रति दिन दीप प्रज्जवलित किया गया और खैरागढ़ संगीत नगरी के देश सेवा के पश्चात् सेवानिर्वित हो चुके फौजियों का भी सम्मान किया गया वहीं 13 अगस्त शनिवार को राजीव युवा मितान क्लब में विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें नगर के लोगों खासकर युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. वंदन महोत्सव के अन्तर्गत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या 14 अगस्त को खैरागढ़ म्यूजिकल ग्रुप कलाकारों की दुनिया संस्था ने शानदार देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर समां बाँध दिया. इस कार्यक्रम में कलाकारों की दुनिया म्यूजिकल ग्रुप के संस्थापक सदस्य मशहूर गायक प्रदीप अग्रवाल, सावन सोनी, कैलाश यादव, पम्मी अग्रवाल,प्रज्ञान अग्रवाल सहित लोकप्रिय गायिका सपना सिंह व नॉडी सिंह ने देशभक्ति से ओत- प्रोत दिल को छू लेने वाले गीतों की प्रस्तुति दी जिसे उपस्थितजनों ने खूब सराहा.
संगीत विश्वविद्यालय के सभागार में संगोष्ठी
. नागरिक एकता मंच ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के सहयोग से विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आजादी की 75 वर्षगांठ के अवसर पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया था जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में हरिभूमि व आईएनएच के प्रबंध संपादक डॉ. हिमाशु द्विवेदी, दुर्ग संभाग के आयुक्त महादेव कांवरे, संगीत विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. प्रो. आईडी तिवारी, गीतकार व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जीवन यदु राही, शिक्षक व कवि विनय शरण सिंह और मोटीवेशनल स्पीकर शीतल नवनीत जैन शामिल हुए और सभी वक्ताओं ने अलग -अलग विषयों पर अपने विचार प्रकट किये और उपस्थित जनों और युवा वर्ग को अनुशासन में रहकर सही दिशा में आगे बढ़ने और क़ामयाबी की मंज़िल प्राप्त करने के लिये प्रेरित किया. संगोष्ठी के अंत में नगर में अपनी लेखनी से अलख जगाने वाले पत्रकार बन्धुओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

पुरुस्कार वितरण समारोह आयोजित कर नागरिक एकता मंच ने किया सम्मान
. तिरंगा वंदन यात्रा को सफल बनाने में अमूल्य योगदान देने के लिये नागरिक एकता मंच ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर में संचालित समस्त शासकीय व निजी स्कूल, रुकखड़ स्वामी मंदिर समिति, जैन समाज, सोनी समाज, नगर पालिका परिवार, पुलिस प्रशासन परिवार, अधिवक्ता संघ, सिविल अस्पताल परिवार, नया बस स्टैंड समिति, स्वच्छता कर्मी परिवार, न्यू दंतेश्वरी स्पोर्टिंग क्लब, ड्राइवर यूनियन संघ, सिद्धार्थ महाबोधि विहार समिति, यंग स्टार क्लब दाऊचौरा व व्यापारी संघ को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान 8 दिवसीय तिरंगा वंदन महोत्सव में प्रत्येक दिन आयोजित अलग- अलग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजयी प्रतिभागियों को भी मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर नागरिक एकता मंच ने सम्मानित किया. जानकारी अनुसार सदभावना दौड़ प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में प्रथम अनिल साहू, द्वितीय विक्रम पटेल व तृतीय उमाशंकर मंडावी रहे वही महिला वर्ग में प्रथम काजल वर्मा, द्वितीय महेश्वरी वर्मा व तृतीय यामिनी धुर्वे रही. रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम श्रेयशी सिंह, द्वितीय जागृति यादव व तृतीय रंजीता यादव रही. पेंटिंग प्रतियोगिता में 11 से 14 आयु वर्ग में प्रथम आलिफ़ा फातिमा, द्वितीय वत्सल पटेल व तृतीय मेहुल पाल रहे. पेंटिंग प्रतियोगिता के 15 से 19 आयु वर्ग में प्रथम रोशन देवांगन, द्वितीय भाविका राजपूत व तृतीय माही नामदेव रही वही श्रद्धा जंघेल, हुलसी जंघेल, सृष्टि सिंह, नितिका सिंह, कृति देव ठाकुर व तौफ़ीक शेख को भी विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया. गौरतलब है कि सदभावना दौड़ ड्रीम्स अकादमी के संयोजन में आयोजित की गयी थी वहीं रंगोली प्रतियोगिता गोकुल नगर स्वयं सेवी संस्था एवं स्वामी विवेकानंद यूथ विंग खैरागढ़ व पेंटिंग प्रतियोगिता शिक्षक व समकालीन प्रसिद्ध कलाकार किशोर शर्मा के संयोजन में संपन्न हुआ. 8 दिवसीय तिरंगा वंदन महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में नागरिक एकता मंच के उत्तम बागड़े, समसुल होदा खान, गोविन्द सोनी, अनुराग तुरे, नितेश जैन, सत्येंद्र वर्मा, राजू यदु, जहीन खान, राजकुमार बोरकर, रमेश यदु, संत निषाद, मंगल सारथी, प्राणेश वैष्णव, जफ़र उल्लाह खान, लखेश्वर जंघेल, उमेंद पटेल, श्रीमती कीर्ति वर्मा, किशोर शर्मा, खलील कुरैशी, सूरज देवांगन, ऋषिदीप सिंह, हाजी रिजवान मेमन, किशोर सोनी, मो. याहिया नियाज़ी, विनोद रजक, नरेंद्र सोनी, महेश बंजारे, सन्नी यदु, विनोद डोंगरे, राहुल यादव, डॉली वर्मा, मेहंदी वर्मा, कौशल जैन उत्तम दशरिया, गौतम सोनी, जाहिद अली, नितिन रजक, कोमल रजक, विनोद गायकवाड व ब्रह्म कुमार भट्ट सहित प्रेस क्लब अध्यक्ष चैतेंद्र तिवारी, नपा सभापति सुमीत टांडिया, युवा पार्षद विनय देवांगन एवं समस्त सेवाभावी संस्थाओं, व्यापारी संघ, नयी शुरुआत संस्था, समस्त प्रशासनिक अमला, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बन्धुओं व समस्त नगर वासियों का सराहनीय योगदान रहा.
संजू महाजन की रिपोर्ट



