आजादी के अमृत महोत्सव के समय भारत एक सशक्त व मजबूत राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर उभर कर सामने आया : सुभाष पाण्डेय

बैकुण्ठपुर एवं बावलीकुआ क्षेत्र में भारी वर्षा के मध्य आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया।

रायगढ़ स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव आयोजन के उपलक्ष्य में नगर पालिक निगम के वार्ड क्र0 16 के क्षेत्र बैकुण्ठपुर एवं बावलीकुआं के सामुदायिक भवन प्रागंण में आजादी के 75 वें वर्षगाठ हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। उक्त अवसर में कार्यक्रम के मुख्यअतिथि नगर निगम के पूर्व सभापति वरिष्ठ पार्षद सुभाष पाण्डेय ने उपस्थित नागरिकों महिलायें एवं बच्चों को संबोधित करते हुए आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के योगदान का उल्लेख किया और माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत देष आज विश्व पटल पर एक मजबूत और सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर कर सामने आया है। विष्व के अनेक राष्ट्र भारत देष से प्रेरणा लेते है। आम आदमी के जीवन में बड़े बदलाव आजादी के इस 75 वर्ष में गरीबों के कल्याण के लिए अनेक कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रारंभ किये है। जिसमें प्रमुख रूप से जनधन योजना आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन एवं गरीबों को निःशुल्क खाद्य सामग्री वितरण जैसे कार्यक्रम लागू किये गये और कोरोना जैसे गंभीर बीमारी से लड़ाई लड़ने में भारत एक अग्रणी देश के रूप उभर कर सामने आया। उक्त अवसर पर वार्ड के पूर्व पार्षद ज्ञानू मोदी, लल्ला देवांगन, आगंनबाड़ी की कार्यकर्ता मिनाक्षी सोनी, विमला साहू, सावित्री सिंह एवं साहियिका अनिता यादव स्वास्थ्य विभाग के मितानीन एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मनोज निषाद, श्रवण निषाद, पप्पी शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में नागरिक उपस्थित थे। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद मिठाईयों का वितरण किया गया।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




