धड़ल्ले से चल रहा है अवैध शराब और जुआ

डोंगरगांव
इन दिनों नगर एव
ं ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब व जुआ का कारोबार तेजी से चल रहा है डोंगरगांव के विभिन्न वार्डों में अवैध शराब खुलेआम बिक रहा है यहां पर आबकारी विभाग की देशी व अंग्रेजी शराब दुकान शासकीय संचालित है उनके बावजूद यहां पर अवैध रूप में शराब बिक रही है नगर में शाम होते ही विभिन्न वार्डों में आसानी से देशी शराब अवैध रूप में बेची जाती है नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब जोरों पर है जहां पर अवैध शराब की बिक्री होती है वहां पर बकायदा चखना की दुकान खोला गया है जहां पर आसानी से शराब पीने के बाद चखना का उपयोग करते हैं अवैध शराब के अलावा नगर व खुज्जी क्षेत्र के जंगल में लंबे समय से लाखों का जुआ फंड 52 पत्ती चल रहा था जुवारियो ने बकायदा 10 से अधिक शूटर देखने वाले रखा है जो उस मार्ग में आने जाने वाले की खबर उन तक पहुंचाती है इनकी खबर पुलिस को पहले से ही है उनके बावजूद अब तक कोई भी कार्रवाई जुआरियों पर नहीं हुई है अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही नहीं होना पुलिस की मिलीभगत पर संदेश हो रही है क्योंकि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में छोटे-छोटे अवैध शराब और जुआरियों को ही पकड़ा गया है बड़े जुआरी व बड़े अवैध शराब बेचने वाले पुलिस गिरफ्त से बाहर है नगर के चौकी रोड के ढाबा व चखना दुकानों में खुलेआम शराब पिलाने का काम हो रहा है इन पर स्थानीय पुलिस के अलावा आबकारी विभाग के द्वारा अब तक कोई भी कार्यवाही नहीं किया गया है
मयंक गुज्जर की फिर याद आई
पिछले माह डोंगरगांव थाना में आईपीएस प्रशिक्षु मयंक गुज्जर ने डोंगरगांव तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सट्टा जुआ व अवैध शराब के खिलाफ एक अभियान चलाया गया था जिस पर 3 माह तक पूरी तरह बंद हो गई थी अवैध कारोबार करने वालों में डर और दहशत का माहौल था उनके जाने के बाद फिर अवैध कारोबार शुरू हो गया है अब लोगों की जुबान पर फिर गुज्जर की याद आ रही है
थाना प्रभारी भरत बरेठ
नगर व ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब व जुआ की शिकायत मिली है पुलिस स्टाफ द्वारा लगातार इन अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ व प्रतिबंध लगाने के लिए एक अभियान के तहत कार्यवाही की जाएगी
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट***
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




