सरपंच संघ के द्वारा बकावंड ब्लॉक में बारिश के बीच दिखा
विश्व आदिवासी दिवस का उत्साह सर्व आदिवासी समाज का भव्य आयोजन

दिखाई एकजुट होने कि ताकत

9अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें बकावंड एवं बस्तर विकासखंड के आदिवासी समुदाय के लोग एकत्रित होकर बड़े हर्ष उल्लास के साथ अपने आदिवासी वेशभूषा ओं को धारण करके नाचते गाते हुए एक पर्व के रूप में मनाया
बस्तर के आराध्य देवी मां दंतेश्वरी व माता हिंगलाजीन के छत्र में माल्यार्पण कर सेवा अर्जी करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया सर्व आदिवासी समाज के वरिष्ठ प्रबुद्ध जनों को जैसे पुजारी गांयता नाइक पाइक समाज सेवीओं समाज के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी गणों को वस्त्र एवं श्रीफल देकर स्वागत सम्मान किया गया ।तत्पश्चात मानसिंह कवासी के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के विषय में जानकारी दिया गया हम आदिवासियों का हक अधिकार जल जंगल जमीन का संरक्षण के विषय मे बताया गया ।
सरपंच संघ बकावंड ब्लॉक अध्यक्ष आयतु राम भारती नेसभी को बधाई देते हुए कहा 1994 मे संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा घोषित 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है और हमारे बस्तर जिले में सर्व आदिवासी समाज दो भागों में बटा हुआ है दोनों भागों को एकजुट करने हेतु प्रयास किया जा रहा है इसीलिए बकावंड ब्लाक में कई मशक्कत के बाद यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सरपंच संघ बकावंड के सचिव दुलब सूर्यवंशी ने कहा विश्व के लगभग 90 से अधिक देशों में आदिवासी समुदाय के 5000 अलग-अलग आदिवासी समुदाय के लोग दुनिया भर में निवास करते हैं इनकी लगभग 7000 भाषा एवं बोलियां है आदिवासी होकर अलग-अलग क्यों रहे हम सब एक हैं और हमें एकता बनाए रखने की जरूरत है इसके आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम करते रहेंगे सामाजिक कार्यक्रम में ना कोई राजनीतिक दल के नेता हैं और ना ही कोई मंत्री एक तीर एक कमान सब आदिवासी एक समान ऐसा कहते हुए सभी को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में लगभग 1500 से अधिक जनसंख्याओं के साथ जनपद पंचायत बकावंड अध्यक्ष सुखदेई बघेल और समाज के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

🇮🇳पवन कुमार नाग की रिपोर्ट🇮🇳

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button