हर घर तिरंगा अभियान से मिलेगी राष्ट्रवाद को बढ़ावा, राष्ट्रीय अखंडता को मिलेगी बल – अनन्त तिवारी

डोंगरगांव
पूरा भारत इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का 75वा वर्षगांठ मनाने जा रहा है,इस अमृत महोत्सव को जन जन का संकल्प बनाने और राष्ट्रवाद तथा भारत की अखंडता सुनिश्चित करने के लिए इस बार इस महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश भर में हर घर तिरंगा का संकल्प अभियान प्रारंभ हो चुका है। इसको लेकर स्थानीय लोगो मे काफी हर्ष का माहौल बना हुआ है गाँव से लेकर शहर तक तिरंगे से सजा भारत अद्भुत अद्वितीय दिखने वाला है। भारत का महान गौरव घर के शिखर पर लहराने वाला है। 15 अगस्त के दिन जब हर घर तिरंगे से सजा होगा, तो यह नजारा अद्वितीय ओर बेहद शानदार होगा। शुरुआत के तौर पर सांगली, व कुमर्दा ,उमरवाही, संबलपुर में तिरंगा लगाने को जन जागरूकता अभियान किया गया।जिसमें कार्यक्रम के प्रभारी राजेश सिंघी, अनिरूध चंद्राकर, किशुन साहू,अनन्त तिवारी, एस कुमार कौशिक , रूपेश साहू,डेविड कौशल, शैलेश कौशिक, रामाधार साहू, रोमलाल साहू, मुरारिकान्त शर्मा, पंकज तिवारी, देवेंद्र सिन्हा, कन्हैया राम गावरे, जितेंद्र मसिया, विन्शु,व स्थानीय लोग स्थानीय रूप से मौजूद रहे।
🇮🇳देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट🇮🇳




