हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली जागरूकता रैली


0 आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत
डोंगरगांव। आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान् पर भाजपा के सभी विंगों ने हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान का संकल्प लिया है। इसी तारतम्य में आज मंडल भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिला भाजपा महामंत्री दिनेश गांधी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण साहू तथा मंडल अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर में जन जागरूकता रैली निकाली गई।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों पूरा देश आजादी का 75 वां वर्षगांठ मना रहा है। इसके अंतगत साल भर से शासकीय अर्धशासकीय विभागों में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में देश के प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और बढ़ाने के लिए हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत् आगामी 11 से आमजनों से अपने अपने घरों में राष्ट्रीय तिरंगा लगाने की अपील प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा की गई है।
इसी अभियान को लेकर भाजपा ने पूरे देश में तैयारी की है और अपने कार्यकर्ताओं को गांव से लेकर शहर, जिला, प्रदेश स्तर पर अपने अपने घरों सहित आमजनों के घरों में तिरंगा ध्वज लहराने का आव्हान् किया है। इसको लेकर आज मंडल महिला मोर्चा ने नगर में रैली का आयोजन किया और आमजनों से 11 अगस्त से 17 अगस्त तक अपने – अपने घरों, दुकानों व अन्य स्थानों पर तिरंगा झण्डा लगाने की अपील की। स्थानीय यादव भवन से निकाली गई रैली पुराना बस स्टैण्ड, सदर लाईन, श्रीराम द्वार चौक से होते हुए रेस्ट हाऊस पहुंचकर समाप्त हुई।

इस दौरान प्रमुख रूप से जिला भाजपा महामंत्री दिनेश गांधी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण साहू, देवकुमारी साहू, सरिता ढीमर, अपर्णा तिवारी, मंण्डल भाजपा अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी, जिपं सदस्य इन्दूमती साहू, जागृति यदु, माया गुप्ता, निशा पंजवानी, नेहा जैन, साधना माहेश्वरी, कुंती चौधरी, अनिता वाल्दे, पूनम साहू, विभा हिरवानी, निर्मला सिन्हा, मुन्नीबाई मंडलोई, मोमिनबाई पटेल, ममता उयके, प्रतिभा पटेल, प्रिया सिन्हा, नंदनी साहू, निर्मला साहू, लता देवांगन, गीतेश्वरी साहू, उत्तरा ठाकुर, चंद्रकांति साहू, दामिनी साहू, उषा देवांगन, नीलू वैष्णव, सीता वर्मा, कविता कसेर, लता यादव, नीलम मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।
————————–
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट**



