प्रतिबंध के बावजूद वन क्षेत्र में जारी है रेत का अवैध कारोबार


⏩वन विभाग के अधिकारियों ने पुर्राम टोला जगल मे पकड़ा अवैध रेत से भरा दो ट्रेक्टर


⏩ट्रेक्टर काग्रेस पार्षद का बताया जा रहा वन विभाग ने पहले भी पकडी थी इनके वाहन


छुरिया //लगातार छुरिया क्षेत्र मे अवैध रेत की शिकायत मिलने पर आज वन विभाग के अधिकारीयो ने छुरिया के पास पुर्राम टोला जंगल से अवैध रेत निकालते हुए रेत से भरी दो ट्रेक्टरों पर कार्रवाई करने की खबर है एक टैक्टर फंसी हुई है तो दूसरी पलट गई है. वन अमला मौके पर मौजूद है
चालकों ने जानकारी दी है कि एक गाड़ी कुमर्रा छुरिया के किसी साहू की है दूसरी गाड़ी नगर पंचायत छुरिया के पार्षद सुनील लारोकर की बताया गया है सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार काग्रेस पार्षद का ट्रेक्टर पूर्व मे भी वन विभाग के कर्मचारियों ने पकड़ा था उस वक्त पार्षद द्वारा उनको गाली गलौच कर हाथ पैर टोड़ने का धमकी देकर गाड़ी वन डीपो से लेकर चला जाने की चर्चा सरगर्म रही। अब देखना है बीते दिनो स्थानीय विधायक ने अवैध रेत पर जमकर हल्ला बोला था अब सत्ता को बदनाम करने व सरकार की रायल्टी चोरी करने वाले को अब किसी नेता या प्रभावशाली वयक्ति का संरक्षण मिलता है या अधिकारीयो को निष्पक्ष कार्यवाही करने देते है ये गभीर विषय दिखाई दे रहा है।

देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट***

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button