पद्म पुरस्कार-2022 के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

रायगढ़, 27 जुलाई2021/ भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार श्रृंखला 2022 के तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री पुरस्कारों के लिये 31 जुलाई 2021 तक वेबसाईट में https://padmaawards.gov.in ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है।
ज्ञात है कि पद्म पुरस्कार देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इस पुरस्कार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जैसे कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, नागरिक सेवा, व्यापार और उद्योग आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा के लिये प्रदान किया जाता है। कोई भी व्यक्ति किसी जाति, व्यवसाय, हैसियत या लिंग के भेदभाव के बिना इन पुरस्कारों के लिए पात्र है।
इन पुरस्कारों से संबंधित विधान और नियमावली वेबसाईट https://padmaawards.gov.in पर उपलब्ध है। जिले के निर्धारित पात्रता एवं मापदंड के अनुरूप योग्य व पात्र व्यक्ति ऑनलाईन माध्यम से आवेदन पत्र 31 जुलाई 2021 तक प्रेषित करते हुये उसकी इस प्रति जिला कार्यालय, समाज कल्याण विभाग, जिला-रायगढ़ में प्रस्तुत कर सकते है।
विस्तृत जानकारी व आवेदन का प्रारूप प्राप्त करने हेतु समाज कल्याण विभाग, जिला-रायगढ़ में कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है। साथ ही वेबसाईट से आवेदन एवं पात्रता की शर्ते आदि डाऊनलोड की जा सकती है। इन पुरस्कारों के लिये केवल ऑनलाईन प्राप्त नामंाकन पर ही विचार किया जाएगा।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button