जेल पुलिस व मेडिकल कॉलेज की लापरवाही से युवक की मौत, जकाँछ जिलाध्यक्ष शमसुल आलम व युवा नेता दीपक सोनी जेलर नेताम पर जमकर बरसे

💥आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जोगी) जिलाध्यक्ष शमसुल आलम व युवा नेता दीपक सोनी ,जेल पुलिस व मेडिकल कॉलेज की लापरवाही से जान गवां बैठे मोहित पटेल के परिजनों तथा वार्ड वासियो के साथ चिखली थाना प्रभारी भोला सिंह व राजनांदगांव जेल के जेलर श्री नेताम से मिलने पहुंचे । वार्डवासियों में भारी आक्रोश को देखते हुए जेलर पर जमकर बरसे शमसुल आलम ,उन्होंने बताया कि मोहित के परिजनों का कहना है कि मोहित की तबीयत पहले से खराब चल रही थी, पर जेल प्रशासन ने उसे पहले देरी से अस्पताल भेजा जिस वजह से समय पर इलाज शुरू नही किया जा सका तथा काफी देर हो चुकी थी। दीपक सोनी ने कहा मरणोपरांत कैदी को अस्पताल भेजती है क्या जेल की पुलिस।जकाँछ नेताओ व वार्डवासियों ने सीसी टीवी फुटेज निकलवाकर गंभीरता से जांच करवाने की मांग की है जिसमे जेलर नेताम ने जांच कर कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया है💥
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट**




