कोरोना कॉल में SDRM, DMF, के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में भर्ती किए गए स्टाफ नर्सों को NHM के अंतर्गत निरंतर सेवा जारी रखें सरकार : विष्णु लोधी

डोंगरगढ़ – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने कहा कि SDRF,DMF के अंतर्गत कोरोना काल में सेवा दे रहे स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग के NHM के अंतर्गत निरंतर सेवा में रखे सरकार , जिससे आने वाले समय में कोरोना काल की तीसरी लहर अगर आती है तो हमारे पास स्टाफ नर्सो की कमी ना हो और स्वास्थ्य कर्मी जो सेवा दे रहे हैं यह एक वर्ष से स्वास्थ्य विभाग में सेवा दे रहे हैं इनका भी जीवन निरंतर चलता रहे जो कि उन्होंने अपना कीमती समय अपनी जान को हथेली में रखकर कोरोना काल में सेवा दी है इस नाते इनका अधिकार बनता है ,और सरकार का दायित्व बनता है की इन्हें एनएचएम के अंतर्गत नियमित स्वास्थ्य विभाग में सेवा प्रदान करें, जिससे इनको एवं उनके परिवार को किसी प्रकार की आगे की जीवन जीने में कोई कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े ।
विष्णु लोधी ने कहा कि सरकार को तीसरी लहर का कोई डर नहीं है कोई चिंता नहीं है इसलिए स्टाफ नर्स जो sdrf और dmf के अंतर्गत अपनी जान को हथेली में रखकर 1 वर्ष से कोरोना काल में अपनी सेवा देते आ रहे हैं उन सभी सेवारत स्टाफ को जानबूझकर निकाली जा रही है। जो कि न्याय उचित नहीं है। एसडीआरएम, डीएमएफ के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में सेवा दे रहे स्टाफ नर्स के साथ न्याय करें सरकार।
राजनांदगांव से मानसिंग की रिपोर्ट….




