वन विभाग का एक और मामला हुआ उजागर एक करोड़ 38 लाख का घोटाला,बिना काम कराये निकाल लिया पैसा,

कटघोरा वनमंडल में एक करोड़ 38 लाख का घोटाला प्रकाश में आया है। दरअसल ग्रीन इंडिया मिशन परिक्षेत्र पाली वनमण्डल कटघोरा के तत्कालीन सचिव मृत्युंजय शर्मा ने बिना काम कराये वन विभाग की अनेक योजनाओं में करोड़ो का गबन किया है ।
बता दे की ग्रीन इंडिया मिशन योजना में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच कमेटी गठित की गई थी जिसमे अनियमितता की शिकायत को सही पाया गया..जांच में पाया गया की ग्रीन इंडिया मिशन परिक्षेत्र पाली, वनमण्डल कटघोरा के तत्कालीन सचिव मृत्युन्जय शर्मा द्वारा वन वित्तीय नियमो का पालन नहीं किया गया है एवं वित्तीय अनियमित्ता किया गया है।
कराये गये कार्य गुणवत्ताहीन है एवं कार्य नही कराकर राशि भारित किया जाना पाया गया। जिसके लिए तत्कालीन सचिव ग्रीन इंडिया मिशन परिक्षेत्र पाली, वनमण्डल कटघोरा मृत्युन्जय शर्मा, को जिम्मेदार मानते हुए मृत्युन्जय शर्मा से वसुली करने एवं उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की अनुशंसा की गई थी। परंतु महीनो बीत जाने के बाद भी भ्रष्टाचार में लिप्त मृत्युंजय शर्मा पर अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही नही की गई है ना ही मृत्युंजय शर्मा को निलंबित किया गया है ना ही उनके ऊपर एफआईआर दर्ज की कार्यवाही की गई .
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार वन विभाग के अधिकारियो द्वारा मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है… जल्द ही सीएम से पूरे मामले की शिकायत कर कार्यवाही की मांग की जाएगी।
🏵पुनीत कुमार दुबे की रिपोर्ट🏵
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




