रायगढ़ अधिकारी – कर्मचारी संघ एकजुटता के साथ हड़ताल पर डटे


रायगढ़ छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश व्यापी आवाहन पर कलम बंद-मसाल उठा आंदोलन के तहत रायगढ़ के सभी विभाग के कर्मचारी अधिकारी धरना स्थल पर जमकर डटे रहे। दिनभर सरकार की हठधर्मिता और अड़ियल नीति से रुष्ट होकर भूपेश सरकार की हाय-हाय के नारे लगाते एवं कोसते हुए रैली निकाले। विभिन्न संगठनों एवं संगठनों के अध्यक्षों के नेतृत्व में केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर आंदोलन को जारी रखा और सरकार के विरुद्ध नारे बाजी की वक्ताओं ने कहा कि हम हड़ताल करना नहीं चाहते पर सरकार की दोगली और भ्रष्ट नीति के कारण संगठनों का फेडरेशन ने आंदोलन का शंखनाद किया। शासन द्वारा पूर्व नियोजित हरेली प्रतियोगिता स्कूल बंद होने के कारण धरी की धरी रह गई। गोठानों में भी हरेली का रंग फीका रहा।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button